पुरानी जमीनी रंजिश में होमगार्ड के पीटाई का वीडियो वायरल 

महाराजगंज जिले के कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जहदा एक होमगार्ड का भी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है मामला पुरानी जमीन के रंजिश से जुड़ा है इसमें होमगार्ड के पाटीदार ही शामिल है घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है जानकारी के हिसाब से बताया जा रहा है जहदा के निवासी राकेश चौधरी थाना कोठीभार में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है उनका अपने पटीदार के साथ जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था जिसको लेकर इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम राकेश चौधरी ड्यूटी के दौरान गांव पर गए थे इसी दौरान पटीदार पक्ष के लोगों ने लाठी डडों से उन पर हमला कर दिया मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंच गई , पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दी है कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की मामला होमगार्ड और उनके पाटीदार के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *