नववर्ष के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में 31 दिसंबर एवं नववर्ष के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त खाद्य II के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सिद्धार्थ चौराहा नौगढ़ स्थित TTF रेस्टोरेंट कृष्णा स्वीट्स बंगाली स्वीट्स मायाराम स्वीट्स तथा उसका रोड तेतरी बाजार नौगढ़ स्थित Mr. Beans Pizza WOW Pizza Dilli Chat Corner Al Baik रेस्टोरेंट Tirupati Balaji Sweets Bengali Sweets Winni Cakes 7 Days Restaurant Day 2 Day Cafe Momo Magic Restaurant का सघन निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त Hydel तिराहा नौगढ़ स्थित बंगाली स्वीट्स उत्कर्ष बेकर्स एवं साड़ी तिराहा नौगढ़ स्थित Route 55 रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत निर्धारित मानकों का पालन करने स्वच्छता बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु सख्त निर्देश व जागरूक किया गया।

इस विशेष अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य II श्री आर.एल. यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री हीरालाल श्री नीरज कुमार चौधरी श्री जयप्रकाश एवं श्री रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *