जवाहरपुर चीनी मिल प्रांगण में ट्राली से कुचलकर किसान की आकस्मिक मौत~ शिव प्रकाश सिंह “मृतक किसान हेमराज के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय”

जवाहरपुर चीनी मिल प्रांगण में ट्राली से कुचलकर किसान की आकस्मिक मौत~ शिव प्रकाश सिंह
“मृतक किसान हेमराज के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय”
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सीतापुर! 7 दिसंबर कल सुबह प्रातः 6:00 बजे के लगभग जवाहरपुर चीनी मिल अपना गन्ना लेकर गए हेमराज पुत्र लल्लू निवासी अमीर नगर किसी अन्य किसान की ट्राली बैक होने के कारण आकस्मिक मौत का शिकार हो गए!हेमराज अपने पिता की इकलौते सुपुत्र थे!तीन बहनों में ममता व किरन बेटा आरुष की अभी शादी होनी है!आज सुबह जब मैं पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए पहुंचा समूचा परिवार बिलख रहा था और इकलौते पुत्र की मां और पत्नी का रो-रोकर बहुत बुरा हाल था! पत्नी शैलेंद्री ने बताया की भाई साहब अब हम सभी की शुध लेने वाला कोई भी नहीं है 4 वर्षीय बच्चा और बुजुर्ग ससुर लल्लू द्वारा हमारी दो ननदो की शादी व बच्चे की परवरिश कैसे होगी हम सभी की स्थिति बहुत ही दयनीय है!चूंकि प्रकरण चीनी मिल प्रांगण से जुड़ा है वहां से हमारे परिवार के लिए सहानुभूति तक नहीं व्यक्त की गई! इस प्रकरण में मेरे द्वारा कल जवाहरपुर चीनी मिल कैन मैनेजर बब्बन सिंह से बात की गई थी और परिवार के भरण पोषण हेतु मुआवजे का प्रस्ताव रखा गया परंतु बातचीत में पीड़ित परिवार के लिए उनका कोई सकारात्मक रुख नहीं था? मै शिव प्रकाश सिंह राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी किसान मंच उत्तर प्रदेश जनहित में हमेशा तत्पर जिलाधिकारी महोदय से इस पीड़ित परिवार के लिए जवाहरपुर चीनी मिल प्रबंधन तंत्र द्वारा पंद्रह लाख रुपए मुआवजा दिलवाने की मांग करता हूं! पीड़ित परिवार को साथ लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की जाएगी! मिल प्रबंधन तंत्र द्वारा अगर हादसे में शिकार बेचारे किसान के परिवार हेतु सुनिश्चित मुआवजा नहीं उपलब्ध कराया गया फिर किसान मंच जवाहरपुर चीनी मिल के विरुद्ध धरना प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होगा समूची जिम्मेदारी जवाहरपुर चीनी मिल की होगी!

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *