सिद्धार्थनगर 21 फरवरी 2026: आगामी होली रमजान माह एवं ईद-उल-फितर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आहूत की। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों संभ्रांत व्यक्तियों एवं दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहारों के संबंध में संभावित विवाद या समस्याओं के बारे में जानकारी ली जिस पर किसी प्रकार की आपत्ति या विवाद की सूचना नहीं मिली।
अधिकारियों द्वारा सभी से अपील की गई कि वे उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ सहित थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाएगी।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
